फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में विद्यार्थियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर बांटा ज्ञान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में सोमवार को बाल विकास परियोजना रामपुर ने वो दिन योजना पर एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में छात्र और छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान स्लोगन प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान और संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ऋद्धि, पूर्वी प्रथम स्थान जबकि हीना और दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ अधिकारी बबीता नेगी ने छात्राओं को मासिक धर्म चक्र और स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें