फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: रिकांगपिओ और कल्पा में चलाया स्वच्छता अभियान

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर रिकांगपिओ और कल्पा में साडा, आईटीबीपी, होमगार्ड, वन विभाग, हीलिंग हिमालयस संस्था और होटल एसोसिएशन की ओर संयुक्त रूप से सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया कि कूड़ा इधर-उधर न फैलाएं । हमेशा उसे सही स्थान पर ही निस्तारित करें। विशेष रूप से अनुरोध किया गया कि कचरे को जंगलों, नदियों और नालों में न फेंकें। सभी से अपील की गई कि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। टीमों का नृतत्व तहसीलदार कल्पा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और आरओ कल्पा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें