फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: किन्नौर में भारी आपदा को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगी तत्काल मदद

किन्नौर जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की किन्नौर इकाई ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। उन्होंने इस ज्ञापन में बताया है कि निरंतर बारिश के कारण जिले में भूस्खलन और बाढ़ आ गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बाधित हो गई हैं। कई गाँव और क्षेत्र पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं, और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना असंभव हो गया है। इस आपदा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। मटर की फसल, जो मंडियों में बिकने के लिए तैयार थी, सड़कों के बंद होने से खेतों में ही खराब हो रही है। साथ ही, सेब का सीजन शुरू होने के बावजूद उत्पादक अपना माल मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। यदि सड़कों को जल्द बहाल नहीं किया गया, तो पूरा सेब सीजन बर्बाद हो जाएगा, जिससे हजारों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री से युद्धस्तर पर सड़कों की बहाली के लिए अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने मटर और सेब की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का भी अनुरोध किया है। इस संकट की घड़ी भाजपा पार्टी किन्नौर जनता के साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें