फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जनवरी से शुरू होगा शोंगटोंग हाईड्रो प्रोजेक्ट, एक हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर के निर्माणाधीन शोंगटोंग कड़छम हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोवरी स्थित प्रोजक्ट के बैराज के निर्माण कार्य भी जायजा लिया। उनके साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक आबिद हुसैन सादिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 450 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम है। इस प्रोजेक्ट ने अब गति पकड़ी है। इस प्रोजक्ट से प्रदेश सरकार को एक हजार करोड़ रुपये की सलाना आमदनी होगी। प्रोजेक्ट का पहला यूनिट अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगा। कहा कि प्रदेश के पानी से लाखों करोड़ों रुपये कमा रहे एसजेवीएनएल, एनटीपीसी, एनएचपीसी आदि के प्रोजेक्ट जब कर्जा मुक्त हो जाए, तो प्रदेश सरकार को 50 प्रतिशत फ्री रॉयल्टी दें। ताकि प्रदेश के लोगों को अपनी संपदा का लाभ मिल सके। कहा कि भाजपा की सरकार ने 77 साल से मिल रही आरडीजी काट दी है। यदि प्रोजेक्ट से 50 प्रतिशत मुफ्त रॉयल्टी मिल जाए तो प्रदेश को आरडीजी की भी जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार इस लड़ाई को भी लड़ रही है। कहा कि अब प्रदेश आर्थिक चुनौती को पार करके आत्मनिर्भरता की ओर कदम बड़ा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें