पर्यटन स्थल सांगला में आइस स्केटिंग रिंक शुरू हो गया। इसमें स्थानीय बच्चों को आइस स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 20 दिसंबर से आइस हॉकी, दौड़ जैसे साहसिक खेल भी शुरू होंगे, जो 60 दिनों तक चलेंगे। इन खेलों का शुभारंभ बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। आइस स्केटिंग क्लब सांगला के अध्यक्ष सुमित नेगी ने बताया कि प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचने वाले प्रतिभागियों के अलावा देश और विदेश से आने वाले पर्यटक भी इस रिंक में खूबसूरत पहाड़ों को निहारते हुए आइस स्केटिंग का आनंद ले सकते हैं।