मौसम में अचानक बदलाव आने से किन्नौर, आउटर सिराज और रामपुर की ऊंची चोटियों में शनिवार सुबह से हल्के हिमपात का क्रम जारी रहा। वहीं, आउटर सिराज और रामपुर उपमंडल में झमाझम बारिश दर्ज की गई। समूचा क्षेत्र फिर से ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं, खराब मौसम से प्लम की फसल पर संकट पैदा हो गया है। सर्दियों में सूखा और अब फ्लॉवरिंग के दौरान बारिश होने से फसल उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।