फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: देशभक्ति के गीतों से सराबोर हुआ ज्यूरी, भाजपा मंडल सराहन ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल सराहन की ओर से वीरवार को ज्यूरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आईटीबीपी के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा ज्यूरी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर ज्यूरी बाजार होते हुए उन्नू महादेव तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं और आईटीबीपी जवानों की मौजूदगी से ज्यूरी का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के समापन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है तथा इसे ऊंचा रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन वीर बलिदानियों को याद किया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट होगा। कार्यक्रम में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के अधिकारी और जवानों के अलावा महिला मंडल बेईबाग और ज्यूरी बाजार के कारोबारियों ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल सराहन के महामंत्री विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, यशपाल पालसरा, कुलबीर खुंद, दीवान लक्टू, गोपाल बंसल, यशपाल झाई और जितेश शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता और आईटीबीपी के कई जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें