फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: निथर में हुई हिमाचल किसान सभा की बैठक,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

हिमाचल किसान सभा की बैठक शनिवार को निथर में हुई। बैठक में निथर, देहरा, दुराह व गड़ेच पंचायत के गांव स्तर की कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में लुहरी प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों की समस्याओं के अलावा निथर में नायब तहसीलदार के पद को भरने, अस्पताल में खाली पदों को भरने व निथर में पानी की समस्याओं को लेकर लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर निथर में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निथर उपतहसील में पिछले नौ महीने से नायब तहसीलदार का पद खाली होने से 10 पंचायतों की आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निथर में अस्पताल में भी डॉक्टर के पद खाली होने से लोगों को इलाज के लिए रामपुर जाना पड़ रहा है। वहीं पर पानी की भी इस क्षेत्र में काफी दिक्कत है। लोगों को हफ्ते में एक या दो बार ही पानी मिल रहा है जोकि सबसे बड़ी समस्या है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें