फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaza: काजा में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, मंत्री यादविंद्र गोमा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जिला लाहौल-स्पीति के काजा में शुक्रवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ग्राउंड काजा में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष, युवा सेवाएं, खेल एवं विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने कुल 19 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें 14 मांगें व 5 शिकायतें शामिल हैं। इनमें से 7 समस्याओं का आयुष मंत्री द्वारा मौके पर समाधान किया गया व शेष समस्याओं व मांगों को तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। आयुष मंत्री ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम लोगों को उनके घर द्वार के नजदीक उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को आयोजित कर गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी जरूरत को पूरा करने सहित उनकी समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय है कि सभी वर्गों का सम्मान विकास सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से हमारी सरकार ने वर्ष 2023 को जिला लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र से इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को लागू किया था। आयुष मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इससे पुर्व विधायक जिला लाहौल स्पीति अनुराधा राणा ने आयुष मंत्री का स्वागत किया तथा स्पीति क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में आयुष व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर एक इंतकाल तथा 12 प्रमाण पत्र बनाए गए। इस अवसर पर कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा शिखा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें