किन्नौर जिले के रिकांगपिओ मुख्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने लोकनृत्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त संजीव बौद्ध बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान सभी बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।