मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद ऊपरी शिमला, आउटर सिराज और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी है। ताजा हिमपात से नारकंडा में एनएच पांच पर वाहनों के पहिये थम गए। बर्फबारी के चलते सुंगरी-रोहड़ू, क्कर-खमाड़ी सड़क बंद है। बर्फबारी से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रामपुर-रोहड़ू सड़क सुंगरी में बर्फबारी से बंद है। वहीं टिक्कर-खमाड़ी ग्रामीण सड़क भी प्रभावित है। वही सुबह के समय कुफरी में बर्फ के बीच गाड़ियां फंस गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने निकाला।