शिमला जिले के ननखड़ी के मोहली गांव मे एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार को सुबह 11:30 बजे एक रिहायशी मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। हालांकि, कुछ ही देर में ग्रामीणों ने आग पर काबू लिया। इस तीन मंजिल वाले मकान में विनोद कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन व पुलिस विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि आग की घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर भेज दिया गया है।