फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के भूतपूर्व सैनिकों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली

जनजातीय जिले किन्नौर के भूतपूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को गत 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और बचत भवन से उपायुक्त कार्यालय तक रैली का आयोजन किया। भूतपूर्व सैनिकों ने इस आतंकी घटना में मृतक पर्यटकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस बर्बरता पूर्ण आतंकी घटना की निंदा की और भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष इंद्र नेगी, भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रथम अध्यक्ष राजीव नेगी, सचिव मनोहरी लाल, मीडिया प्रभारी टाशी मेहता सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें