जिला युवा कांग्रेस किन्नौर और यंग ब्रिगेड किन्नौर ने संयुक्त रूप से जन आक्रोश रैली निकाल कर पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष एंव भाजपा नेता सूरत नेगी के खिलाफ मोर्चा खोला। युवा कांग्रेस और यंगब्रिगेड के कार्यकर्ता ने रिकांगपिओ बाजार में रैली निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता अगर राजनीति करना चाहते हैं तो किसानों और बागवानों के लिए राजनीति करें । सेब की आयात शुल्क को 75 प्रतिशत से 50 प्रतिशत किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इसका समाधान करें । यंग ब्रिगेड जिला किन्नौर के अध्यक्ष प्रशांत नेगी ने बताया कि सूरत नेगी मंत्री जगत सिंह नेगी पर अनापशनाप बयानबाजी करके उन्हें बदनाम करने का साजिश रच रहे हैं, जिसका युवा कांग्रेस पूरजोर विरोध करती है। जिला किन्नौर में सूरत नेगी जाति वाद,क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं।