फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: डीएवी दत्तनगर के विद्यार्थियों ने मॉडल पेश कर दिखाई प्रतिभा

डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और कॉमर्स कार्निवल धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय तर्कशक्ति और सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा। साथ ही उन्हें अपनी रचनात्मकता और नवाचारी सोच प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कुमारसैन के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा और दत्तनगर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में व्यावहारिक अधिगम को बढ़ावा देते हैं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडल, चार्ट, कार्यशील प्रोजेक्ट और डिजिटल प्रेजेंटेशन आकर्षण का केंद्र रहे। विज्ञान अनुभाग में छात्रों ने रोबोटिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, मानव शरीर रचना और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित नवाचारी कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के कई प्रयोगों का प्रदर्शन भी किया गया। बिजली उत्पादन, जल शोधन और पर्यावरण अनुकूल अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों को भी प्रभावी रूप से दर्शाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें