सीटू से संबधित यूनियनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर झाकड़ी, बायल व रामपुर में हिमाचल किसान सभा के साथ संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीटू जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित, हिमाचल किसान सभा शिमला जिला अध्यक्ष प्रेम व रणजीत, नीलदत्त, 1500 मेगावाट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरदास, महासचिव कामराज, 412 मेगावाट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद, महासचिव तिलक, कोषाध्यक्ष संजीव, लूहरी हाइड्रो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजपाल भंडारी, महासचिव दिनेश मेहता, 210 मेगावाट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष मंजीत, महासचिव लोकेंद्र, नगर परिषद वर्कर्स यूनियन से ललिता, फूलवती, मंजू, सुनमोनी, अंबिका, सुनील, संजीव आदि मौजूद रहे। मजदूर नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल मे चार श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए उतारू है।