फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौपाल के विशाल ने 14 फीट ऊंचा मिर्च का उगाया पौधा

Krishan Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 05:59 PM IST

जैविक खेती में नए-नए प्रयोग करने वाले हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के युवा किसान ने 14 फीट ऊंचा मिर्च का पौधा उगा कर सभी को हैरत में डाल दिया है। झिकनीपुल पंचायत के जादाना निवासी विशाल चौहान ने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद बिना किसी रसायन के चौदह फीट दो इंच ऊंचा मिर्च का पौधा उगाया है। सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग ने पौधे की पैमाइश की। कृषि विकास अधिकारी चौपाल लायक राम हेटा ने बताया कि मिर्च के पौधे की ऊंचाई 14.2 फीट है। मिर्च का बीज लेकर इसे परीक्षण के लिए विभाग को भेजा जाएगा। बता दें कि विशाल बीते साल सात फीट आठ इंच ऊंचा धनिये का पौधा उगाकर चर्चा का विषय बने थे। विशाल का कहना है कि वे मिर्च का बीज दूसरे किसानों को देकर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विशाल को कृषि का जुनून इस हद तक है कि वह जैविक कृषि में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। वे इसी साल चार फीट लंबी मूली भी उगा चुके हैं। बदकिस्मती यह रही की वह सड़ गई। विशाल ने बताया कि जिस जगह मूली लगाई गई थी, उस स्थान पर सिंचाई वाली पाइप फट गई थी। पानी के लगातार रिसाव के चलते यह मूली सड़ गई। विशाल ने कहा कि किसान रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं, जोकि ठीक नहीं है। यदि वैज्ञानिक तरीके से जैविक खेती की जाए तो अच्छी पैदावार मिल सकती है। विशाल ने कहा कि मिर्च के पौधे से उसे सुखाने के बाद करीब दो किलो मिर्च मिली है। इसकी बाजार में कीमत आठ सौ रुपये है। वह इच्छुक किसानों को मिर्च का मुफ्त में बीज बांटेंगे। विशाल ने कृषि विभाग से आग्रह किया है कि वह उससे बीज लेकर किसानों को थोड़ा-थोड़ा वितरित कर उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें