फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी का आरोप, अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की आड़ में हो रहा भ्रष्टाचार

रामपुर में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला विश्व ख्याति प्राप्त मेला है। इस मेले में प्रदेश और बाहरी राज्यों से व्यापारी आकर व्यापार करते हैं, लेकिन इस साल मेले की आड़ में भ्रष्टाचार और धांधलियां हो रही हैं। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की नाक तले धांधलियां हो रही हैं, जिससे मेले का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बरतने की मांग उठाई है। कौल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन धांधलियों का जांच करवाई जाएगी। रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ चिन्हित लोगों को टेंडर दिए जा रहे हैं और अव्यवस्था फैलाने की छूट दी जा रही है। मेले में प्रदेश और बाहरी राज्यों से व्यापारी पहुंचते हैं। क्षेत्र के ग्रामीण और दुर्गम इलाकों के लोग मेले में पहुंचकर सस्ते दामों पर सामान खरीदते हैं, लेकिन मेले का स्तर इस बार गिरा है। मेले में प्लॉट आवंटन में धांधलियां हो रही हैं। उन्होंने चेताया कि आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने पर मेला आयोजन की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें