पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि और उनकी पत्नी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी, पंजाबी और देश भक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।