हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्र और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा अनन्या ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर 12वीं की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। साथ ही स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा की यह उपलब्धि स्कूल और पूरे रामपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वहीं एतिका ने 466 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, ख्वाहिश ने 462 अंक के साथ तीसरा स्थान और मानसी ने 459 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।