अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को किन्नौर पहुंची। विश्व हिंद पूरिषद की ओर से किन्नौर जिले में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के चौरा गेट के पास लोगों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वाद्य यंत्रों से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का आयोजन जिला संयोजक पुष्पराज नेगी और सह संयोजक विपिन नेगी की अध्यक्षता में किया गया। अक्षय कलश यात्रा भावानगर से दुर्गामाता मंदिर टापरी तक हुई। यहां पुजारी ने विधिपूर्वक पूजा पाठ किया। टापरी दुर्गा माता मंदिर में अक्षत कलश को स्थापित किया जाएगा।