फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर फाग मेले के तीसरे दिन शोभायात्रा में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक, 30 महिला मंडल हुए शामिल

रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन रामपुर की ओर से महिला शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस महिला शोभायात्रा कार्यक्रम में रामपुर उपमंडल के विभिन्न पंचायतों से 30 के करीब महिला मंडलों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह शोभायात्रा रामपुपर बाजार के बीच गांधी पार्क से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड में संपन्न हुई। इस दौरान महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा और खानपान से लोगों को अवगत करवाया। साथ पहाड़ी व्यंजनों का अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। इस शोभायात्रा को देखने के लिए रामपुर बाजार में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कुछ समय के लिए बाजार में जाम लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें