जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को आतंकी हमले में मरे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए आज शाम लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग नंदलाल की अगुआई में रामपुर बुशहर में कैंडल मार्च निकला गया। यह कैंडल मार्च रामपुर बाजार से होते हुए गांधी पार्क तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ पार्टी के कार्य कर्ताओं ने भी भाग लिया। कैंडल मार्च के दौरान पहलगाम के बेसरन घाटी में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।