हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा गया है। इस बीच, ख़बर है कि प्रियंका गांधी ने दावेदारों की लिस्ट के साथ 8 प्वाइंट्स में सारी जानकारी मांगी है। बताया जा है कि प्रियंका को भेजे जाने वाली लिस्ट में सभी दावेदारों के प्रदर्शन की पूरी डिटेल होगी।