फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 04:05 PM IST

लोक निर्माण विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। इस दौरान शहर में आक्रोश रैली निकालकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से जनता की मांगों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ हुई कहासुनी पर नौहली, भराडू, ब्यूंह, चौंतड़ा, टिकरी मुशहैरा के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों संग काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। बुधवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भी भरने को लेकर एसडीएम मनीश चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी ग्रामीणों ने सौंपा। मैण भरोला पंचायत के उपप्रधान संजय जम्वाल, टिकरी मुशहैरा पंचायत के प्रधान रविंद्र और जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने एसडीएम को बताया कि 13 से अधिक चिकित्सकों के पद खाली हो जाने से स्वास्थ्य सेवाएं हांफ गई हैं। रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि जोगिंद्रनगर में सड़क, स्वास्थ्य और परिवहन निगम की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की कार्यप्रणाली समेत अन्य विषयों पर चर्चा की है। इसके समाधान को लेकर संबंधित विभाग और सरकार से पत्राचार किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें