फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना रणौत पर आरएसएस स्पष्ट करे अपनी स्थिति

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने आएसएस से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने आरएसएस से इस बात को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। पूछा कि क्या आरएसएस भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में कंगना ने खान-पान को लेकर जो बातें कही थीं, आज उनपर आरएसएस का स्पष्टीकरण आना जरूरी है। क्योंकि कंगना हिंदुत्व का झंडा लेकर चल रही हैं। हालांकि, उन्हें कंगना के खान-पान को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन आरएसएस विश्वव्यापी प्रतिष्ठित संगठन है। ऐसे में आरएसएस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसे प्रत्याशी का समर्थन कर रहा है या नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरएसएस का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना की ओर से उन्हें और राहुल गांधी के लिए किए गए शहजादे शब्द के इस्तेमाल पर पूछे गए प्रश्न के जबाव में कहा कि कंगना क्या बोलती हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कंगना एक ऐसी भाषा का इस्तेमाल देवभूमि में आकर कर रही हैं, जिसे मुंबई में टपोरी कहा जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी शब्दावली के लिए वे कंगना को सिर्फ नमस्कार ही करना चाहते हैं। विक्रमादित्य ने कंगना को मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कंगना अपना विजन स्पष्ट करें और मंडी के सेरी मंच पर मीडिया और बुद्धिजीवी वर्ग के समक्ष आकर मुझसे बहस करें। कहा कि कंगना जिस भी क्षेत्र में जा रही हैं, वहां परिधानों को इस तरह से बदल रही हैं जैसे कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। उन्होंने यहां की संस्कृति और सभ्यता की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें