फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी पहुंचे अनुराग ठाकुर, टीएमसी को बताया टेरर मर्डर क्राइम पार्टी

मंडी के एक दिवसीय अनौपचारिक दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को ‘टेरर मर्डर क्राइम पार्टी’ करार देते हुए कहा कि बंगाल की जनता को अब अत्याचारों से राहत मिली है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब बंगाल फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा, क्योंकि वहां भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि जहां टीएमसी का झंडा, वहां दस-दस गुंडा वाली स्थिति अब नहीं चलेगी। आने वाले समय में अपराधियों पर केवल कानून का डंडा चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने मछली-चावल को लेकर लोगों के बीच भय और भ्रम फैलाने का काम किया। लेकिन भाजपा नेताओं ने स्वयं वहां जाकर मछली-चावल खाकर लोगों के भ्रम को दूर किया, जिसका परिणाम पार्टी को मिला। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह भारतीय सेनाओं की वीरता का प्रतीक है, जबकि विपक्ष की कायरता भी इससे उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं के कारण पाकिस्तान विदेशों में भारत पर उंगली उठाने की हिम्मत कर रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों को सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर मूर्खतापूर्ण और कायरतापूर्ण बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने चंद घंटों में पाकिस्तान को ऐसी मात दी कि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऑपरेशन को याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हवाई पट्टियों पर आज भी बैलगाड़ियां चल रही हैं और यह ऑपरेशन पाकिस्तान के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 में भी अनुराग ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बल्ला उठाकर छक्के-चौके लगाए और मैदान में मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने बीसीसीआई और एचपीसीए की ओर से लगाए गए फैन पार्क का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईपीएल आज खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया तक पहुंचने का बड़ा मंच बन चुका है। आईपीएल से निकलकर कई खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के जरिए स्थानीय बोलियों में भी कमेंट्री प्रसारित की जा रही है और फैन पार्क जैसे आयोजनों से लोगों को खेलों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें