मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार लोहे की रैलिंग से टकराकर हाईवे के बीच पलट गई। हादसे में दो मासूमों समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में हरियाणा के पांच पर्यटक और छाणंग निवासी मां-बेटी शामिल हैं।