फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: ममता भारद्वाज के नाम रही ख्योड़ नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या

जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या ममता भारद्वाज के नाम रही। अंतिम संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य व चच्योट भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकम ठाकुर ने शिरकत की। संध्या का आगाज शहनाई की मंगल ध्वनि से किया गया। इसके बाद दुगराई के अमनदीप के तरानों से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। गुलाड़ के राकेश कुमार ने अपने गीतों से दर्शकों का दिल जीता। जडोल के आदित्य के नृत्य ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। कुठेहड़ की रिया और कृतिका का नृत्य भी सबको भा गया। दुगराई के दुर्गा ने पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई। मौवीसेरी के शेर सिंह ने अपने नॉन स्टॉप गीतों से धमाल मचाया। चंद्र शर्मा मंडी और नागेंद्र कनैड ने धमाल मचाया। दुगराई की लक्षिता ने अपने गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। विजय म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर के कलाकारों ने छाप छोड़ी। घनश्याम म्यूजिकल ग्रुप नेरचौक ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। कथक डांसर दिनेश गुप्ता ने खूब समां बांधा। नवल किशोर शिवाबदार ने अपने गीतों से युवाओं को नचाया। कनैड के विवेक म्यूजिकल ग्रुप ने नान स्टाप गीतों से कायल कर दिया। घनश्याम शर्मा गोहर ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सेमी स्टार नरेंद्र पहाड़िया बगस्याड ने पहाड़ी गीतों पर जमकर नाटी लगाई। विवेक मोइरा कनैड ने धमाल मचाया। स्टार कलाकार ममता भारद्वाज ने मंच पर आते ही धमाल मचाया। उन्होंने कई नाटियां गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें