फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने किया आर्थिक जागरूकता परीक्षण का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा पांचवें आर्थिक जागरूकता परीक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर रहे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामों की घोषणा के अनुसार अंसिका ने प्रथम स्थान, गुंजन ने द्वितीय स्थान तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने बताया कि यह आर्थिक जागरूकता परीक्षण वर्ष 2021 से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र विषय के प्रति रुचि तथा व्यवहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि डॉ. मुनीष ठाकुर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आर्थिक विषयों की गहन समझ को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक तथा विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायता करते हैं। अंत में कार्यक्रम संयोजक ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें