फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लांगणा के शूल में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, माहाैल हुआ भक्तिमय

लांगणा पंचायत के शूल में स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में मंगलवार से श्री शिव महापुराण कथा का पावन शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे माहाैल भक्तिमय हो गया। कथा के पहले दिन व्यासपीठ से कथावाचक मांडव्य रामानंद ने पुराणों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह शिव महापुराण का पाठ और श्रवण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कथा आगामी 11 दिनों तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती और पूजा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें