फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले खुलेंगे शिकारी देवी मंदिर के कपाट

Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 03:04 PM IST

मंडी जनपद की सबसे ऊंची चोटी माता शिकारी देवी मंदिर के कपाट चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले खुलने जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। शिकारी देवी मंदिर में भी चार माह बाद जगतजननी की पूजा होगी और मां की पिंडियों को कल्या लगेगी। धार्मिक स्थल शिकारी देवी के खुलने से पहाड़ों में अब रौनक छा जाएगी। गर्मी से राहत पाने और शिकारी के दर्शन के लिए शिकारी देवी में पर्यटकों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ने लग जाएगी। हालांकि शिकारी देवी में अभी बर्फ है, लेकिन प्रशासन और लोनिवि ने सड़क से बर्फ हटा दी है। मंडी जिला में बर्फ पड़ने से शिकारी देवी और कमरूनाग के कपाट करीब 4 माह बंद रहते हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही लंबे अंतराल के बाद कपाट खुल जाते हैं। इससे शिकारी देवी और कमरूनाग में अब फिर रौनक लौट जाएगी। शिकारी देवी मंडी की सबसे ऊंची चोटी होने के कारण यहां मौसम खराब होते ही बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है। मंदिर वाली पहाड़ी में अधिक समय तक बर्फ रहती है। इससे यहां पहुंचना सर्दी में जोखिम भरा रहता है। एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकारी देवी के कपाट आगामी 8 अप्रैल से खुलेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें