फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी शहर में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने रघुनाथ का पधर, टारना , जेल रोड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया और नगर निगम और प्रशासन को प्रभावितों को उचित राहत प्रदान करने के दिशा निर्देश दिए। और नगर निगम के आयुक्त को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने और टारना में हुए लिंक रोड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी आयुक्त को जांच करने के बारे में कहा । उन्होंने जिला प्रशासन , आयुक्त नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग का भी धन्यवाद किया कि आपदा में त्वरित कारवाही करते हुए प्रभावित लोगों को सही समय पर रेस्क्यू कर जान की हानि होने से बचाया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, टारना वार्ड की पार्षद दीपाली जासवाल,पूर्व पार्षद बंसी लाल सहित वार्ड के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें