मंडी शहर में गाड़ियों और ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहर में भविष्य में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने को लेकर सदर विधायक अनिल शर्मा ने जेल रोड़ में जेल परिसर के साथ स्कोड़ी खड्ड़ तक पार्किंग के निर्माण को लेकर स्थान मौका किया और भविष्य में बहुउपयोगी पार्किंग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और वास्तुकारों के साथ मौके पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने को लेकर निर्देश दिए।