फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन में तथा क्लब के संयोजक प्रो. पंकज कुमार के निर्देशन में किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों व संदेशों के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें