फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश जम्वाल बोले- प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज हर मोर्चे पर विफल

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपनी इस नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब यह सरकार केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर निराधार, झूठे और भ्रामक आरोप लगाने में लगी है। लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठ को पहचान चुकी है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनके मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के हर दौरे के बाद केंद्र सरकार को घेरने की असफल कोशिश करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा हिमाचल के सपूत है और इसका लाभ हिमाचल को मिल रहा है। उनके द्वारा समय-समय पर हिमाचल के विकास के लिए अलग-अलग परियोजनाएं मिली हैं। वे हिमाचल के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें