फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के सैण मोहल्ला में बारिश का कहर, मलबे की चपेट में आए वाहन, घरों में गुसा पानी

जोनल अस्पताल मंडी के साथ लगते जीरो प्वाइंट में भारी बारिश के बाद नाले ने फिर कहर बरपाया है। यह नाला सैण मोहल्ले के लिए किसी आफत से कम नहीं है। इस बरसात में तीसरी बार इस नाले ने तबाही मचाई है। गुरुवार सुबह जब मंडी शहर में बारिश हुई तो इस नाले ने फिर से रौद्र रूप धारण कर लिया। नाले से बहकर आया पानी और मलबा सैण मोहल्ले के आधा दर्जन घरों, दुकानों और खेतों में घुस गया। इसके अलावा कुछ वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। सुबह 6:00 बजे यह घटना हुई। तुंगल क्षेत्र की तरफ से जिला मुख्यालय के लिए आने वाले स्कूल-कॉलेज के बच्चों और कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत के बाद यहां से आगे निकलना पड़ा। लोगों ने बच्चों को गोद में उठाकर यहां से पार करवाया। स्थानीय निवासी रेहान सैनी, निर्मला देवी, मुरारी लाल सैनी, लेसर सैनी और बॉबी ठाकुर ने बताया कि इस नाले के बहाव से सैण मोहल्ले के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। पहाड़ी पर भूस्खलन होने के बाद वहां का सारा मलबा इस नाले के माध्यम से नीचे लोगों के घरों में आ रहा है। लोगों ने सरकार, प्रशासन और विभाग से इसके स्थाई समाधान की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें