फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, बस स्टैंड की पहली मंजिल जलमग्न; बसें डूबीं

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मची। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मचा दी। रात 11 बजे से जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया और रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें