फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन तदर्थ कमेटी गठित, लेखराज बने अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएश के संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभागार में तदर्थ कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिला से 90 पदाधिकारी ने भाग लिया। इसमें मुख्य चुनाव प्रभारी रोशन लाल शर्मा सेवानिवृत्त अधीक्षक वर्ग-1 उपस्थित रहे। इस चुनाव में लेखराज को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य संगठन को सुदृढ़ करना कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर उठाया जाएगा तथा भविष्य में नियमित कार्यकारिणी के गठन के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करना है। साथ ही कमेटी द्वारा समस्त जिलों के नियमित चुनाव 20 दिनों के अंदर करवाने का भी निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार तारा सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में अधीक्षक वर्ग 2 के लगभग 30 पदों को वरिष्ठ सहायकों से पदोन्नति कर जल्द से जल्द भरने के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, अतिरिक्त प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता को ज्ञापन दिया गया। नवनिर्वाचित प्रमुख लेखाकार चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया तथा कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जिला चंबा, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर जिला शिमला, उपाध्यक्ष आशा किमटा जिला शिमला, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान जिला सोलन, उपाध्यक्ष रामचंद्र कपूर जिला सिरमौर, उपाध्यक्ष श्याम स्वरूप जिला कांगड़ा, कोषाध्यक्ष लेखराज ठाकुर जिला मंडी, संगठन सचिव नरेश कुमार जिला बिलासपुर, संगठन सचिव ललित ठाकुर जिला किन्नौर, संगठन सचिव रजनीश ठाकुर, कार्यालय सचिव लेखराज जिला शिमला, प्रेमचंद कार्यालय सचिव जिला उन्ना, अतिरिक्त महासचिव तरुण परमार जिला सिरमौर, प्रेस सचिव विजय कुमार जिला शिमला, प्रेस सचिव रविकांत जिला मंडी, कानूनी सलाहकार प्रेम सिंह ठाकुर जिला शिमला, संयुक्त सचिव सुनील सहगल जिला शिमला, संयुक्त सचिव रोशन लाल जिला कुल्लू, संयुक्त सचिव अमित कुमार जिला लाहौल स्पीति तथा संयुक्त सचिव बलबीर सिंह जिला शिमला से चुने गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें