बुधवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना ऐसी अनगाइडिड मिसाइल है जो कहीं भी जा सकती हैं। कंगना को न तो मुद्दों की समझ है और न वह इसकी समझ रखना चाहती हैं और हम मुद्दों की बात कर रहे हैं। कंगना ने आते ही कहा था कि वो प्रतिभा सिंह के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उनकी मांग पर ही कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को प्रचार बेहतरीन ढंग से चल रहा है और जनता का शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है।