फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 80 हजार से ज्यादा लोग लेंगे भाग

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि छोटी काशी मंडी में 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत के प्रचार के लिए हो रही है। इस जनसभा में पूरे लोकसभा क्षेत्र से लगभग 80000 से अधिक लोगों का पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह का वातावरण है, गत रोज से इस रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। विशेष रूप से हमारे पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पार्टी के अलग-अलग मोर्चों के कार्यकर्ता विशेष रूप से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें हुई हैं। स्वागत अभिनंदन से लेकर पानी की व्यवस्था, स्वच्छता और साज सज्जा को लेकर अलग-अलग समितियां बनी हुई हैं। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मेरा मानना है कि पिछले माह से मंडी संसदीय क्षेत्र में जो प्रचार अभियान चला है उससे लोकसभा प्रत्याशी बहन कंगना रनौत को भारी समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदीजी मंडी लोकसभा क्षेत्र के लगभग 80 हजार से ज्यादा लोगों का मार्गदर्शन करेंगे और एक बहुत सफल आयोजन मंडी के कार्यकर्ताओं के प्रयास से हो रहा है। इस मौके पर प्रत्याशी कंगना रनौत, विधायक मौजूद रहेंगे। रैली को विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी संबोधित करेंगे। हमारा जिस प्रकार से मंडी लोकसभा में जो चुनाव प्रचार चल रहा है, उससे बहुत ही उत्साह का वातावरण पूरे लोकसभा क्षेत्र में है। बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता और टोलियां बनी हुई हैं, जो घर-घर जाकर के कंगना रनौत के लिए अपना समर्थन मांग रही हैं और डोर टू डोर अभियान का एक चरण पूरा हो गया है और दूसरे चरण में अभी इस रैली के बाद कार्यकर्ता फिर डोर टू डोर जाएंगे और अपने प्रत्याशी के लिए फिर से एक बार समर्थन मांगेंगे। प्रधानमंत्री की विशेष रूप से 24 तारीख को दो रैलियां हैं एक मंडी में है और दूसरी शिमला पार्लियामेंट्री नाहन में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें