फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोकनृत्य में बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग बना विजेता

जिला मंडी के बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में अंतर जिला एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। संस्थान में नौ से 11 अप्रैल तक एथलेटिक्स और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रदेशभर के प्रशिक्षुओं ने अपना दमखम और हुनर दिखाया। वहीं, सांस्कृतिक महोत्सव की लोकनृत्य स्पर्धा में जिला कुल्लू के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग (कुल्लू) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया है। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने कुल्लवी परिधानों में सजकर मंच पर कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और उत्कृष्ट प्रस्तुति के चलते लोकनृत्य में विजेता बने। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने कहा कि सुंदरनगर में तीन दिनों तक अंतर जिला एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक महोत्सव करवाया गया। इसमें संस्थान के 56 प्रशिक्षुओं ने एथलेटिक्स और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव की लोकनृत्य प्रतियोगिता में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला कुल्लू को सूबे में प्रथम स्थान दिलाया है। कहा कि प्रशिक्षुओं की उपलब्धि से संस्थान का नाम सूबे में रोशन हुआ है। प्रशिक्षुओं को संस्थान में पहुंचने पर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें