अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के विधिवत समापन से पहले शनिवार सुबह चौहटा में सैकड़ों देवी-देवता एक साथ विराजमान हुए। इसे चौहटा जातर कहा जाता है। यहां देवलोक सज गया है। एक साथ सैकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए हजारों लोग इस जातर में उमड़े। देवताओं के पुजारियों की तरफ से श्रद्धालुओं को चावल, फूल आदि दिए गए। इस मौके पर पूरा माहौल देवमयी हो गया और छोटी काशी वाद्य यंत्रों की ध्वनियों से गूंज उठी।