फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भूस्खलन से किरतपुर-नागचला फोरलेन की एक लेन बंद, कई घर भी खतरे की जद में आए

किरतपुर-नागचला फोरलेन के तहत धनोटू बाईपास फोरलेन में कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। इसकी वजह से फोरलेन में लगे डंगे गिरने की कगार पर हैं। स्थानीय निवासी मुनि लाल, हेम राज,दया राम चौधरी, श्रवण कुमार ने बताया कि आजकल बरसात का कहर जिस तरह से जारी है, उसी तरह का कहर का डर धनोटू बाईपास फोरलेन के दोनों ओर हैं। लगातार बारिश से इस फोरलेन के आस पास डंगे फूल रहे हैं। इससे इनके ऊपर की जमीन पर बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इन लोगों का कहना है कि प्रशासन को पांच दिन पहले इस स्थिति से अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई भी सुध लेने नहीं पहुंचा है। इन लोगों का कहना है कि अब तो रात को जागकर ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ रही है। उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से बात हुई है। उस जगह के डंगे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें