फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बागवानों के 40 करोड़ से अधिक बहा ले गई प्राकृतिक आपदा, 1.20 लाख फलदार पौधे हुए तबाह

Krishan Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 PM IST

मंडी जिला में आई प्राकृतिक आपदा अपने साथ कईयों के आशियानों को बहा ले गई। वहीं बागवानों के 1 लाख 20 हजार से अधिक फलदार पौधे भी पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। मंडी जिला बागवानी विभाग ने अभी तक जिला भर में 40 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया है, जबकि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। जिला मंडी में अकेले सेब की फसल का ही 32 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। बागवानों की 404 हेक्टेयर भूमि तबाह हो गई है। विभाग के अनुसार इस आपदा से बागवानों की सेब की 75 फीसदी फसल तबाह हो गई है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान अकेले सराज में ही आंका गया है। इसके अलावा 6 करोड के पॉलीहाउस को नुकसान हुआ है। अन्य फसलों में गुठलीदार फलों को 1.63 करोड़, नाशपाती 1.75 लाख, बादाम 80 हजार, आम 9.38 लाख, अनार 2.60 लाख, अमरूद 7.25 लाख, खजूर 9.27 लाख, पॉलीहाउस को 5.67 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग के अनुसार जिले में 500 मीट्रिक टन उत्पादन प्रभावित हुआ है। उधर, बागवानी विभाग जिला मंडी के उप निदेशक डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले दो महीने से हो रहे इस नुकसान का आकलन विभाग की टीमों के द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भी भेजी जा रही है। आपदा में हुए नुकसान की राशि स्वीकृत होते ही प्रभावित बागवानों को तय नियमों के आधार पर मुआवजा राशि वितरित कर दी जाएगी। इसके अलावा जिन बागवानों ने पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया है, वे संबंधित बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें