फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मनोज त्रिपाठी बोले- पंडोह डैम में लकड़ी की रोकथाम के लिए लगेंगे आधुनिक लांगवुड बैरियर

पंडोह डैम में जल्द ही आधुनिक लांगवुड बैरियर और ट्रैश क्लिनिंग मशीन लगाई जाएंगी। यह जानकारी बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने मंगलवार को पंडोह डैम पर बीबीएमबी के 50वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। मनोज त्रिपाठी ने कहा कि बीते वर्षों से पानी के साथ लकड़ियों के बहकर आने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यह लकड़ियां डैम को नुकसान न पहुंचाएं इसलिए इन्हें सही ढंग से रोकने के लिए आधुनिक लांगवुड बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। अभी जो लांगवुड बैरियर लगे हैं वह काफी पुराने हैं। उन्होंने बताया कि बग्गी टनल में सिल्ट जा रही है, उसकी रोकथाम के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके लिए आधुनिक ट्रैश क्लिनिंग मशीन खरीदने की प्रक्रिया जारी है। इस मशीन के यहां लग जाने से बग्गी टनल में जाने वाली सिल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। त्रिपाठी ने बताया कि बीबीएमबी के स्पिल-वे बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन्हें अब आधुनिक तरीके से मरम्मत करने की जरूरत है ताकि कम से कम चार-पांच वर्षों तक इनकी मरम्मत की जरूरत न पड़े। उन्होंने प्रबंधन को सामाजिक कार्यों पर भी अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर भी खरा उतरा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें