फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लौंगणी पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने किया बीडीओ ऑफिस का घेराव

धर्मपुर उपमंडल की लौंगणी पंचायत के मनरेगा मजदूर वीरवार को प्रधान मीना देवी व उपप्रधान पृथी सिंह सहित समस्त वार्ड पंचों के साथ बीडीओ कार्यालय धर्मपुर पहुंचे और बीडीओ कार्यालय का घेराव कर मनरेगा में काम मांगा। पंचायत प्रधान मीना देवी का कहना है कि पंचायत के लोग उनसे काम मांग रहे हैं, लेकिन धर्मपुर बीडीओ ऑफिस से उन्हें कार्यों की स्वीकृति न मिलने के कारण लोगों को काम देने में मुश्किल पेश आ रही थी। इसी को लेकर आज पंचायत के लोग सभी वार्ड पंचों सहित बीडीओ ऑफिस पंहुचे और अपने लिए काम मांगा। उन्होंने बताया पिछले दस महीनों से उनको काम नहीं मिल रहा है। जिससे उनको अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। बीडीओ ऑफिस आए ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल रहा है। जिससे उनका गुजर बसर मुश्किल हो गया है। प्रधान मीना देवी ने बताया कि पंचायत की ओर से कई कार्य प्रस्तावित किये गए, लेकिन यहां से उन कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे है, पंरतु स्वीकृति न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने तुंरत लोगों को रोजगार देने की मांग उठाई है। इस मौके पर बीडीओ धर्मपुर बालमराम ने बताया कि पंचायत के पास लगभग करीब 33 लाख रुपये की राशि लेबर की पेंडिग पड़ी है और इसको मिलाकर 60 लाख से ऊपर की राशि बनती है जो अभी पंचायत को खर्च करनी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिला है वहां के लिए जो डिमांड आई है उसके अनुसार मस्टरोल निकालकर रोजगार दे दिया जाएगा, ताकि बेरोजगार मजदूरों को जल्द रोजगार मुहैया करवा दिया जाएगा। वहीं, बीडीओ ने कहा कि पंचायत को निर्देश दिये गये कि लंबित पड़े कार्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि कोई भी पात्र मनरेगा मजदूर मनरेगा कार्य से वचिंत न रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें