फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ट्रक ने उखाड़े बिजली के पोल और तार, भीषण गर्मी में मंडी शहर में दिनभर बिजली संकट

मंडी शहर में भारी मशीनरी से लदे एक ट्रक ने गांधी चौक से जेल रोड तक बिजली के पोल और तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे विद्युत आपूर्ति और संचार सेवाएं प्रभावित हो गईं। घटना में विद्युत बोर्ड को 8 से 10 लाख रुपये तक का अनुमानित नुकसान हुआ है। बुधवार को भीषण गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मंगलवार देर रात करीब तीन बजे गांधी चौक के समीप सेरी बाजार क्षेत्र से गुजरते समय ट्रक बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इसके बाद चालक तारों को तोड़ता और खींचता हुआ आगे बढ़ गया। इस दौरान एचटी और एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शॉर्ट सर्किट होने से सेरी बाजार के पास एक बिजली पोल पर आग भी भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनकर सिटी चौकी के पुलिस जवान बाहर आए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे सेरी बाजार क्षेत्र की करीब 15 दुकानें जलने से बच गईं। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइनों को मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें