फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, निकाली बाइक व कार रैली

मंडी में जारी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सेरी मंच से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और आरटीओ मंडी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल विकास की राह पर अग्रसर है। आज हर घर में गाड़ी है। कोई घर तो ऐसे भी हैं जहां दो अधिक गाड़ियां हैं। ऐसे में लोगों का सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना बेहद जरूरी है। सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता से ही लोगों की बहुमूल्य जानें बचाई जा सकती हैं। इस प्रकार के आयोजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। आरटीओ मंडी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। आज प्रदेश में औसतन रोजाना ़6 सड़क हादसे होते हैं जिसमें से औसतन 2 लोगों की जान जाती है ओर 9 लोग घायल होते हैं। चिंताजनक बात यह है कि मरने वालों में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवाओं की संख्या 70 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि इन हादसों को रोकने के लिए ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के आयोजन में लगभग 100 वाहन चालकों ने भाग लिया जिसमें बाइक और कार चालक शामिल थे। इसमें कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपनी भागदारी सुनिश्चित की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें