फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरकाघाट बस हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिए आदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सरकाघाट के तरांगला में हुई एचआरटीसी की बस दुर्घटना मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश उन्होंने सरकाघाट पहुंचने पर अधिकारियों को जारी किए। उन्होंने सरकाघाट हास्पिटल में जाकर घायलों का हाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने एम्स में घायलों से मुलाकात की। बता दें कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग घायल हैं। डिप्टी सीएम ने सरकाघाट में मीडिया से बातचीत में बताया कि घायलों ने उन्हें जानकारी दी है कि हादसे वाली जगह पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क से थोड़ा बाहर निकाला और बस हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लोगों की तरफ से बातें बताई गई हैं लेकिन हादसे की असली वजह क्या रही होगी इसका पता जांच से ही चल पाएगा और इसके लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की खटारा बसों को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि एक बस की आयु औसतन 15 वर्ष होती है और हर बस की समय-समय पर तकनीकी जांच भी होती रहती है। निगम के बेड़े में नई बसों को भी शामिल किया जा रहा है। अभी हाल ही में 250 नए बसें शामिल की गई हैं और अब 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। लेकिन जब हादसा होता है तो उस वक्त यह जानना जरूरी होता है कि हादसे का कारण क्या रहा। प्रारंभिक तौर पर यदि किसी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है तो इसमें तकनीकी खराबी को दोष नहीं दिया जा सकता। लेकिन यह सभी बातें जांच का विषय हैं और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन कारणों से हुआ है। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री घटनास्थल पर भी गए और वहां सारे हालातों का अधिकारियों सहित जायजा भी लिया। बाद उन्होंने नेरचौक मेडिकल कालेज में जाकर भी घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें